June 29, 2026

बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को चार चार लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान…मुख्यमंत्री ने जताया दुख..

IMG-20230706-WA0494.jpg
Share

सामना :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बस सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। इस हादसे में भाजपा के 2 कार्यकर्ताओं और ड्राइवर की मौत हो गई। दरअसल विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मोदी की रैली में शामिल होने के लिए रायपुर को रवाना हुए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं की यह लग्जरी बस बिलासपुर जिले में अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस में 40 कार्यकर्ता बैठे थे। हादसे में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े 4 से 5 बजे के बीच हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दु:ख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।