June 20, 2025

किसानों पर अमानक खाद जबरदस्ती लादने के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन…

IMG-20230807-WA0382.jpg
Share

सामना :- रायगढ़:- प्रदेश में गर्मी कंपोस्ट खाद के मुद्दे को लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर रही है। भाजपा चुनावी वर्ष में सरकार की नाकामियों को भुनाने के लिए कोई अवसर छोड़ना नहीं चाहती गर्मी कंपोस्ट खाद भी एक ऐसा मुद्दा जिसकी गुणवत्ता को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा छत्तीसगढ़ सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरते आ रही है।इसी क्रम में किसानों पर अमानक खाद जबर्दस्ती लादने के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट का घेराव किया इसी कड़ी में आज दोपहर 2 बजे किसान मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा जिला भाजपा कार्यालय से निकलकर पदयात्रा करते हुए जिला कार्यालय तक जाया गया,नगर के मुख्य मार्गों से कार्यकर्ताओं का हुजूम प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जब कलेक्ट्रेट पहुंचा।इस दौरान पुलिस द्वारा घेराव रोकने बेरिकेटिंग की गई थी जिसे कार्यकर्त्ताओं द्वारा तोड़ने की कोशिश की गई इसी बीच पुलिस बल और कार्यकर्त्ताओं के बीच झूमा झटकी भी देखने को मिली। कलेक्ट्रेड के सामने धरना प्रदर्शन करते मोर्चा ने कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा और कहा कि मिट्टी मुरुम मिला अमानक खाद वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर जबरन बेचकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। भूपेश बघेल की योजना नरवा, गरुवा घुरुवा बाड़ी पूरी तरह केवल भ्रष्टाचार के लिए ही है, छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ छल किया जा रहा है। इसलिए भूपेश सरकार के प्रति किसानों की नाराजगी स्पष्ट नजर आ रही है जिस प्रकार जबरदस्ती आमानक खाद किसानों को दिया जा रहा है उससे छत्तीसगढ़ के सभी किसानो में गहरी नाराजगी है और आने वाले विधानसभा 2023 के चुनाव में किसानों ने भूपेश सरकार का तख्ता पलटने का संकल्प कर लिया है।

आज की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने अपने ओजपूर्ण भाषण की शुरुवात तख्त बदल दो ताज बदल दो,बेईमानों का राज बदल दो के नारे के साथ की,अन्नदाता हमारे लिए सदैव पूजनीय रहे है,हमने अपने शासन में इनके विकास एवं उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए है।किसानों के लिए कई लोक लुभावने वादे करके सरकार बनाने वाली कांग्रेस सरकार आज किसानों को जबरन अनुपयोगी अमानक खाद का जबरन वितरण कर रही है।किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे,प्रदेश सरकार तत्काल इसे बंद करे अन्यथा किसानों के हक की लड़ाई हम सड़क पर उतर कर करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए किसान विरोधी सरकार की संज्ञा दे डाली,भूपेश बघेल डरता है पुलिस को आगे करता है नारा लगाते हुए भूपेश बघेल को सबसे भ्रष्ट एवं लबरा मुख्यमंत्री बताया।जिस अन्नदाताओं ने आपको खूब आशीर्वाद दिया आज उन्ही के साथ आपका व्यवहार प्रदेश के किसानों को समझ नही आ रहा,दबाव बनाकर किसान भाइयों को आपकी सरकार अमानक खाद बेच रही है वो भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।