June 20, 2025

मवेशियों को खुला न छोड़कर बांधकर रखने की अपील… “दुर्घटना से बचावें पशुधन- सुरक्षित रहे जनमन”.. निगम का अभियान जारी

IMG_20211204_201338.jpg
Share


सामना:- रायगढ़:- निगम प्रशासन द्वारा दुर्घटनाओं से मवेशियों की सुरक्षा और जान माल की हानि से बचने के लिए दुर्घटना से बचावें पशुधन, सुरक्षित रहे जन मन नारा के साथ अभियान चलाई जा रही है। इसमें निगम प्रशासन ने शहर और आसपास के ग्रामीणों से अपने-अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखने और चरवाहा के साथ ही चारागाह भेजने की अपील की है।
पप्रायः देखा जा रहा है कि मवेशी पालक गाय, भैंस का दूध निकालने के बाद उनको छोड़ देते हैं, जिसके कारण मवेशी सड़कों पर आवारा घूमते हैं और सड़कों पर बैठते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाएं होने की समस्या बनी रहती है। इसमें निगम प्रशासन द्वारा “दुर्घटना से बचावें पशुधन सुरक्षित रहे जनमन” के नारा के साथ शहर के लोगों और पशुधन की सुरक्षा के लिए अभियान चलाई जा रही है। अभियान के तहत शहर और शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को अपने अपने मवेशियों को बांधकर रखने और चरवाहा के साथ ही चारागाह में छोड़ने की अपील की गई है। इसके लिए निगम प्रशासन की ओर से विस्तृत रूप में निर्देश जारी किया गया है। निर्देश के तहत पशुपलकों द्वारा निर्देश के पालन नहीं करने पर पशुअधिचार अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई है। इसमें पशुअधिचार अधिनियम 1871 के तहत पशु पलकों पर 1000 रुपए जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा एवं उनके विरुद्ध दंडनीय प्रकरण भी दर्ज करने अनुशंसित किया जाएगा।