May 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 : मुख्यमंत्री बघेल रायपुर और उपमुख्यमंत्री सिंहदेव सरगुजा में करेंगे ध्वजारोहण….   

IMG-20230810-WA0387.jpg
Share

   विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में करेंगेे ध्वजारोहण….जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक फहराएंगे तिरंगा

सामना :- रायपुर:- प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

Letest Posts