May 14, 2026

सरबजीत सिंह बने स्वच्छ भारत अभियान विभाग के जिला संयोजक…शुभचिंतकों ने दी बधाई…

IMG_20210803_152250.jpg
Share


भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ भारत अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक श्री शम्भू गुप्ता जी की सहमति एवं जिला अध्यक्ष श्री उमेश अग्रवाल जी की अनुशंसा पर स्वच्छ भारत अभियान विभाग का जिला संयोजक सरबजीत सिंह सोनी को नियुक्त किया गया है। जिला महामंत्री अरुण धर दीवान व सतीश बेहरा ने बधाई देते हुए पार्टी कार्य को मजबूती प्रदान करने व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सरल और सहज व्यक्तित्व वाले सरबजीत सिंह श्री गुरु सिंह सभा में लगातार तीन कार्यकाल में उपाध्यक्ष रहे हैं युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष होने के साथ ही नगर भाजपा में मंत्री, ट्रेलर यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं। सरबजीत सिंह ने बताया कि इन सभी पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के साथ ही अपनी इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन भी वे अच्छे तरीके से करने हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

Letest Posts