February 18, 2026

Raigarh सहायक ग्रेड 3 पद के लिए प्रमाण पत्र की अनिवार्यता में संशोधन

IMG_20240119_203140.jpg
Share

samna:- Raigarh 19 जनवरी 2024:- छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, सालसा, बिलासपुर द्वारा जारी सहायक ग्रेड़-03 के पद हेतु अब हिन्दी अथवा अंग्रेजी में 5000 की डिप्रेशन की गति के प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को शिथिल किया गया है, इस बात की जानकारी सालसा के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल द्वारा दी गई है।


         गौरतलब है कि सालसा द्वारा विभिन्न रिक्त पदों के साथ साथ सहायक ग्रेड-03/कंप्यूटर आपरेटर/प्रोसेस राईटर के पद हेतु 8 सितम्बर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2023 थी। सहायक ग्रेड-03/कंप्यूटर आपरेटर/प्रोसेस राईटर के पद हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद से कंप्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5000 की डिप्रेशन प्रति घंटा का प्रमाण पत्र संबंधी शैक्षणिक योग्यता को विलोपित कर संशोधित/शुद्वि पत्रक का विज्ञापन जारी करते हुए पात्र अभ्यार्थियों से 22 से 27 जनवरी 2024 को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। विज्ञापन की शेष शर्ते पूर्ववत रहेंगी। पूर्व में जो अभ्यर्थी उस पद हेतु आवेदन प्रस्तुत कर चुके है उन्हे पुन: आवेदन प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। अधिक जानकारी के लिये सालसा की शासकीय वेबसाईट https://cgslsa.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।