20 साल की दुल्हन दिखा कर…45वर्षीय अधेड़ से करवा दी शादी…दूल्हे ने रो रो कर मदद की लगाई गुहार…

उत्तर प्रदेश:–दूल्हे से ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। दूल्हे शत्रुघ्न सिंह का शादी करने का सपना उस वक्त धरा ही रह गया, जब उसके साथ सरेआम ठगी हो गई। शहर के नीलकंठ मन्दिर पर ठगों ने एक 20 वर्ष की लड़की दिखा कर शत्रुघ्न की शादी पक्की कर दी।इसके बाद शादी के समय अधेड़ महिला से दूल्हे की ठगों ने मंदिर में शादी कराने पहुंच गए।
इसके बाद शुक्रवार को दूल्हे से जबरदस्ती 45 साल की महिला से धमका कर शादी करने का दबाव बनाने लगे। जिसकी सिविल लाइन थाने में वर पक्ष द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करने और उसे ठगने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रो रो कर मदद की गुहार लगाई है।
