निर्भया कांड आख़िर कब तक.? एक और निर्भया ने तोड़ा दम… इन्सानियत को शर्मशार करने वाली घटना…

सामना न्यूज़:–आखिर कब तक हमारे देश में निर्भया कांड दोहराया जाएगा? नशे की लत में इंसानियत क्या इतनी गिर जाती है कि किसी हैवानियत को अंजाम देते वक्त आरोपी को ये होश तक नहीं होता कि पीड़िता भी एक इंसान है जानवर नहीं—मुंबई के साकी नाका इलाके में खैरानी रोड पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी। महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था जहां 30 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझते हुए आखिरकार इलाज के दौरान उसकी सांसे थम गईं। इस घटना ने दिल्ली के निर्भया रेप केस की यादें ताजा कर दी हैं। इस मामले में जानकारी होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना गुनाह भी कुबूल किया है। 45 वर्षीय आरोपी को नशे की लत थी और उसने नशे की हालत में यह दरिंदगी की।

वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने:–
मुंबई के साकी नाका इलाके में हुए रेप केस में दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इस फुटेज को आरोपी के खिलाफ अहम सबूत माना जा रहा है।सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच की है।एक फुटेज में आरोपी पीड़िता के साथ बेरहमी करता नजर आ रहा है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया।कुछ देर बाद वहां से गुजरने वाले किसी शख्स ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की स्थिति में देखा जिसके बाद उसने मुंबई पुलिस को फोन किया। दूसरे सीसीटीवी फुटेज में रेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है।
