May 14, 2026

बीजापुर में नक्सली हमला,DRG के 8 जवान शहीद

n64644320217361581651695aeb9fff3a7fe5efe8f150664d779d4bd9a37fe5050de8e9484b592c33802e5c.jpg
Share

जवानों से भरी बस को विस्फोट से उड़ाया

सामना – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है,जिसमें वाहन चालक सहित DRG के 8 जवानों के शहीद होने की खबर है।

अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के पिकअप वाहन को सोमवार दोपहर को नक्सलियों ने विस्फोट से उड़ा दिया है।

इसमें वाहन चालक सहित दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 8 जवानों के शहीद होने की खबर है।बताया जा रहा है कि यह वारदात बीजापुर जिले के कुटरू–बेदरे मार्ग पर अमेली के पास हुई है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान लौट रहे थे।

चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे, इसलिए वे पिकअप वाहन में सवार हो गए। विस्फोट के समय वाहन में लगभग 20 जवान सवार थे। दुर्घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल की ओर निकल गए हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने बचाव अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

इस मुठभेड़ में डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए । वे आत्मसमर्पित नक्सली थे। 2017 में उन्होंने समर्पण किया था। 2019 में वह जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) में शामिल हुए, इसके बाद इसके बाद वह लगातार कई मुठभेड़ में शामिल रहे हैं।

इसके साथ ही अब तक दो महिला सहित पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव पुलिस को मिल चुके हैं।

नक्सलियों की पहचान जारी

नक्सलियों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल से अब तक एके-47, सेल्फ लोडिंग रायफल व अन्य अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इस अभियान में चार जिले दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोंडागांव की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में अभियान पर है।

Letest Posts