May 14, 2026

बिना परमिशन चंगाई सभा आयोजित,ओडिशा के पास्टर सहित 6 हिरासत में

Screenshot_20250118_192408_Gallery.jpg
Share

सामना – रायगढ़ जिले के लैलूंगा में बिना परमिशन चंगाई सभा आयोजित करने और सभा की आड़ में धर्मांतरण का मामला सामने आया है,पुलिस ने ओडिशा के पास्टर सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में लैलूंगा विधानसभा के ग्राम बांसडॉक के एक घर में चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था,जिसमें भोले भाले ग्रामीणों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना जब बजरंग दल के सदस्यों को लगी,तो तत्काल बजरंग दल के सदस्यों ने इसकी सूचना लैलूंगा पुलिस को दी साथ ही खुद भी मौके पर पहुंचे।जहां पुलिस ने ओडिशा से चंगाई सभा करने आए के पास्टर सहित 6 को हिरासत में लिया,जिनसे पूछताछ जारी है।


साथ ही  के पूर्व जिला सदस्य लोकेश्वर सिदार से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

Letest Posts