February 7, 2026

कलेक्टर ने दिए अवैध उत्खनन-परिवहन, ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई के निर्देश

IMG-20250617-WA0985.jpg
Share

सामना – रायगढ़- साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में रायगढ़ कलेक्टर चतुर्वेदी ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने खनिज, परिवहन विभाग के साथ राजस्व और पुलिस अधिकारियों को इसके लिए नियमित रूप से संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गया। इसके साथ ही उन्होंने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ  पिछले माह कम कार्रवाई को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ओवरलोड वाहनों को लेकर लगातार जांच अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों से न सिर्फ  सड़कों को नुकसान पहुंचता है बल्कि बिना ढकें परिवहन करने के चलते पर्यावरण की दृष्टि से भी काफी नुकसानदेह है।