March 25, 2026

Raigarh बाहर से महिलाओं को बुलाकर किया जा रहा था देह व्यापार,मकान मालिक सहित महिला गिरफ्तार

20260208_132559.jpg
Share

सेक्स रैकेट पर रायगढ़ पुलिस की लगातार तीसरी कार्रवाई

Samna.in Raigarh SexRacket रायगढ़ में सप्ताह भर के भीतर पीटा एक्ट के तहत लगातार तीसरी प्रभावी कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मकान मालिक नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरदादर में रहने वाला नारायण वैष्णव द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। संकेत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान मकान के भीतर मौजूद मिले। पूछताछ एवं साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अपने मकान में पैसों का लालच देकर महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाता था तथा स्वयं दलाली और पूरे संचालन का प्रबंधन करता था। कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से ₹2,000/- नकद, 02 मोबाइल फोन (ओप्पो एवं रेडमी) तथा आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई।

 एसएसपी का सख्त संदेश कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि  *“रायगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री, जुआ-सट्टा, कबाड़ और देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग स्वयं सुधर जाएँ, अन्यथा रायगढ़ पुलिस उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करेगी।