February 8, 2026

Raigarhगौवंश की तस्करी करते पकड़े गए 3आरोपी,लैलूंगा पुलिस ने की कार्रवाई

20260208_161151.jpg
Share

Samna.in Raigarh रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस ने गौवंश तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन पशु तस्करों को रंगेहाथ पकड़ लिया है,आरोपियों के कब्जे से 8 नग गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये है।

आरोपियों के कृत्य पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 35/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं 11 के तहत कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति कुंजारा क्षेत्र से गौवंशों को पैदल, मारते-पीटते और बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक हांकते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए  लैलूंगा अटल चौक के पास घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को 8 नग गौवंशों को बेरहमी से ले जाते हुए पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मायाराम नागवंशी, सोहन यादव तथा विद्याधर नागवंशी  सभी निवासी थाना बागबहार जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) बताया।

पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन आरोपी कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से 08 नग गौवंश जप्त किए। थाना प्रभारी गिरधारी साव द्वारा गौवंशों के लिए तत्काल पानी और चारे की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित रूप से सलखिया गौशाला में रखने की व्यवस्था की गई।