February 8, 2026

Raigarh रात को घर घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

IMG-20260208-WA0785.jpg
Share

Samna.in Raigarh रायगढ़ महिला थाना ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 6 फरवरी की शाम वह अपनी पत्नी के साथ नटवर स्कूल में प्रवचन सुनने गया हुआ था और घर में बच्चे मौजूद थे। रात करीब 10 बजे जब वे घर लौटे तो लड़की ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में दिलसाय चौहान छत के ऊपर बने गेट से घर के भीतर घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने और मारपीट करने की धमकी भी दी।

            प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 08/2026 धारा 331(4), 74, 75(2), 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 8 पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलसाय चौहान पिता स्व. समारू चौहान उम्र 25 वर्ष, निवासी रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि *“रायगढ़ जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उनके सम्मान और गरिमा के विरुद्ध होने वाले हर अपराध पर पुलिस की नजर है और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों पर कानून की पूरी सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या आपराधिक घटना की जानकारी निर्भय होकर पुलिस को दें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और समाज में भयमुक्त वातावरण कायम किया जा सके