32 खनिज निरीक्षकों को मिली पदस्थापना,सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र
Samna.in छत्तीसगढ़ शासन खनिज साधन विभाग मंत्रालय ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की चयन सूची के आधार पर 32अभ्यर्थियों को खनिज निरीक्षक के पद पर नियुक्त करते हुये पदस्थ किया है।
जारी आदेश के अनुसार अनुराग बड़ा को रायगढ़,दुर्गेश कुमार को जांजगीर चांपा,आशुतोष मिश्रा को जशपुर,विकास सिंह राजपूत को बिलासपुर और मदन साहू को जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है।




मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित खनि निरीक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं पर ही देश और प्रदेश का भविष्य निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग में नई नियुक्तियों से विभागीय कार्यबल मजबूत होगा तथा खनिज अन्वेषण और खनन गतिविधियों को और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त खनि निरीक्षक अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए खनिज प्रशासन से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 15 अक्टूबर 2025 को 33 खनि निरीक्षकों की चयन सूची जारी की गई थी। खनिज साधन विभाग द्वारा 19 फरवरी 2026 को कुल , जिनमें से 30 नव चयनित खनि निरीक्षकों को आज मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

