February 26, 2026

अश्लील कंटेंट दिखा रहे थे 5 OTT ऐप्स,सरकार ने लगाया बैन

Screenshot_20260225_094430_Chrome.jpg
Share

Samna.in सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 5 OTT प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया है। I&B मिनिस्ट्री ने ओटीटी प्लेटफार्म्स मूड एक्सवीआईपी,कोयल प्लेप्रो,डिगी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू पर पाबंदी लगाई है।सरकार ने IT एक्ट 2000 के सेक्शन 67 और 67ए के तहत इन OTT ऐप्स पर कार्रवाई की है

Google Play Store और Apple App Store से इन 5 OTT ऐप्स को हटा लिया गया है। अश्लील कंटेंट दिखाने वाले इन ऐप्स के लाखों में डाउनलोड थे।

इन 5 ऐप्स के बैन होने के बाद अश्लील कंटेंट दिखाने वाले कुल 30 OTT ऐप्स को बैन कर दिया गया है।सरकार के मुताबिक, इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट धड़ल्ले से चलाए जा रहे थे। इन पर दिखाए जाने वाले मूवीज, शोज काफी वल्गर होते थे।

इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को इन ऐप्स के पब्लिक एक्सेस पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा सरकार ने IT Rules 2021 (डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) के तहत इन ऐप्स का एक्सेस पब्लिकली रोक दिया है। इन ऐप्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट के विजुअल्स आपत्तिजनक थे, जिसका इस्तेमाल ट्रैफिक और सब्सक्रिप्शन के जरिए कमाई करने के लिए किया जा रहा था।