April 1, 2026

Raigarh युवती से छेड़छाड़ का एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरा फरार,तलाश जारी

IMG-20260401-WA0677.jpg
Share

Samna.in Raigarh महिला थाना रायगढ़  ने युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पीड़ित युवती, जो रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर सेल्स गर्ल का कार्य करती है, ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 26 फरवरी 2026 की रात ड्यूटी समाप्त कर अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में देवांगन धर्मशाला के पास रात लगभग 10 बजे राशन लेने के लिए रुकी, तभी बाटली खान अपने साथी प्रशांत सोनी के साथ वहां आया और युवती को घूरते हुए उसके बाल खींचे तथा बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने विवाद करते हुए बहस की। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवती अस्वस्थ होने के कारण अपने गांव चली गई थी और 29 मार्च को रायगढ़ लौटने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

       महिला थाना में अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 74 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की गई। डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी प्रशांत सोनी (24 वर्ष), निवासी चांदनी चौक, थाना कोतवाली रायगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी बाटली खान के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

मामले में दूसरा आरोपी बाटली खान अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और शीघ्र गिरफ्तारी की संभावना है।
       इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक प्रमिला महंत एवं आरक्षक संदीप भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित, संवेदनशील एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।