June 19, 2025

दिनेश गोरख अटल सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के लिए मनोनीत…अटल सेना परिवार ने दी शुभकामनाएं…

IMG-20210930-WA0201.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-भारतीय जनता युवा मोर्चा के रायगढ नगर उपाध्यक्ष व अटल सेना के कार्यकर्ता दिनेश गोरख को आज 30 सितम्बर राष्ट्रीय नेतृत्व नें अटल सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया है जिससे अटल सेना के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों मे हर्ष व्याप्त है।

दिनेश गोरख स्कूल से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े और समाजिक कार्यों व विद्यर्थियों की जायज़ मांगो के लिये लड़ते रहे और आगे चल कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के रायगढ नगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया, उत्कृष्टकार्यो के परिणाम स्वरूप दिनेश गोरख को आगे चल विभिन्न संगठनों मे महात्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां मिलीं,अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रशंसक होने के नाते सन् 2020 में अटल सेना से जुडे और अपनी कार्य कुशलता व उत्कृष्ट संगठनात्मत कार्यप्रणाली के कारण अपनी पकड़ संगठन मे अच्छी करते रहे, इन्हीं सब कारणों से आज राष्ट्रीय नेतृत्व ने इन्हें अटल सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया है, इनकी नियुक्ति पर प्रदेश भर के अटल सेना के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों मे हर्ष व्याप्त है।