Train Cancelled रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी,15 अप्रैल से कई ट्रेनें रद्द
Samna.in.Chhattisgarh Train Cancelled दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में पिछले कुछ समय से इस सेक्शन में अधोसंरचना विकास के कार्य लगातार जारी हैं, जिसके चलते समय-समय पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जा रहा है जिसके चलते एक बार फिर रेलवे प्रशासन द्वारा फोर्थ लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग के कार्य के चलते 15 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कई यात्री ट्रेनों में बदलाव किया गया है।
बताया गया है कि जांजगीर-नैला स्टेशन पर कनेक्टिविटी कार्य किया जाएगा, जिसके कारण इस रूट पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह कार्य रेल लाइन की क्षमता बढ़ाने और यातायात को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवधि में 13 यात्री ट्रेनों को पूर्णतः रद्द कर दिया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को आंशिक रद्द/ बदलाव किया गया है।इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
13 यात्री ट्रेनें रद्द,2 शॉर्ट टर्मिनेट
दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 15 से 26 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 15 से 26 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 15 से 26 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 11 से 25 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी |
दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा- बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
2 ट्रेनें होंगी शॉर्ट टर्मिनेट
गोंदिया-झारसुगुड़ा और झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर ट्रेनों को भी आंशिक रूप से प्रभावित किया गया है।
16 से 27 अप्रैल के बीच चलने वाली गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी। वहीं, झारसुगुड़ा से चलने वाली ट्रेन बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर से आगे का रूट रद्द रहेगा।

