April 13, 2026

Raigarh आबकारी विभाग की कार्रवाई में अवैध महुआ शराब जब्त,3 आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260413-WA0901.jpg
Share

Samna.in Raigarh रायगढ़ कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत्त खरसिया और रायगढ़ उत्तर की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 35.200 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। विभाग को मिली शिकायत के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कुल कीमत 7040 रुपये आंकी गई है।
            कार्रवाई के दौरान खरसिया क्षेत्र से आरोपी राजू सिदार के कब्जे से 10.200 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं रायगढ़ उत्तर क्षेत्र में राहुल तिवारी से 15 लीटर और सुरज यादव से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।