Raigarh ट्रेन की चपेट में आया हाथी,इलाज के दौरान हुई मौत
Samna.in.Raigarhरायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में एक हाथी मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हाथी का रेस्क्यू कर इलाज शुरू किया गया लेकिन घंटों अथक प्रयास के बावजूद हाथी को बचाया नहीं जा सका।
10 हाथियों का दल पार कर रहा था पटरी
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 10 हाथियों का दल चारमार क्षेत्र की रेलवे पटरी पार कर जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी के शरीर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई ।
मालगाड़ी की टक्कर लगने के बाद हाथी जमीन में गिर गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी रायगढ़ के निर्देश पर उप वन मंडल अधिकारी आशुतोष पांडव और वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाथी के इलाज के लिए चार डॉक्टरों और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम भी तैनात की गई और घायल हाथी की रेस्क्यू कर उसका इलाज शुरू किया गया लेकिन हाथी की स्थिति अधिक गंभीर होने की वजह उसे बचाया नहीं जा सका और हाथी ने दम तोड़ दिया।




