June 18, 2026

महिला गार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार

IMG-20260618-WA0863.jpg
Share

Samna.in.Raigarhअभियान संवेदना के तहत महिला थाना रायगढ़ ने सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करने वाली एक युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह थाना चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित एक प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। प्लांट में गार्ड इंचार्ज के पद पर कार्यरत आरोपी राजा बनर्जी उस पर गलत नियत रखकर अश्लील टिप्पणियां करता था ।5 मई को रजिस्टर चेक कराने के बहाने अपने केबिन में बुलाकर अश्लील बातें की तथा विरोध करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी। आरोपी द्वारा पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव भी बनाया जाता था।

13 जून को आरोपी ने उसे कॉलोनी स्थित अपने कमरे में सफाई कार्य के बहाने बुलाया, जहां अकेला पाकर उसका हाथ एवं बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध कर स्वयं को छुड़ाकर वहां से निकलकर घटना की जानकारी अपने सहकर्मियों एवं सहेलियों को दी गई।

           पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई। आरोपी फरार था, जिसे आज प्लांट के समीप घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी राजा बनर्जी, निवासी आलोक विहार सोसाइटी, ब्लॉक नंबर 41, फ्लैट नंबर 81, थाना टेल्को, जिला सिंहभूम (झारखंड), हाल मुकाम जूनाडीह जामगांव, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर मेडिकल परीक्षण एवं गिरफ्तारी की समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नए आपराधिक कानूनों में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। रायगढ़ पुलिस ‘अभियान संवेदना’ के माध्यम से महिला अपराधों पर संवेदनशीलता और सख्ती दोनों के साथ कार्य कर रही है। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है।