June 18, 2026

रायगढ़ में बड़ा हादसा, अंधड़ से गिरी कंपनी की दीवार,एक महिला की मौत

Screenshot_20260618_215124_Chrome.jpg
Share

Samna.in.Raigarh रायगढ़ जिले के लाखा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव चिराईपानी  में गुरुवार की शाम अचानक मौसम आए बदलाव से तेज अंधड़ तूफान में माँ लक्ष्मी प्लांट की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई,ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी दीवार से मलबे में दबकर महिला महिला रंभा प्रधान की मौत हो गई,वहीं अन्य  4 मजदूर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला रंभा प्रधान की मौत हो है। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है।

कमजोर थी कंपनी की दीवार

ग्रामीणों का कहना है कि महालक्ष्मी कास्टिंग की जो दीवार गिरी वह कमजोर थी,इस बात की जानकारी कंपनी प्रबंधन को थी, लेकिन उन्होंने इसे मरम्मत कराने में ध्यान नहीं दिया इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में चूक की वजह से यह घटना हुई।