Raigarhभाजपा नेता रवि भगत ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
Samna.in.Raigarh रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और आदिवासी समाज के प्रभावशाली नेता रवि भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा पेश किया है।माना जा रहा है कि लंबे समय से उपेक्षा से नाराजगी इस इस्तीफे का कारण बनी है।
फेसबुक पर अपने इस्तीफे का पत्र रवि भगत ने खुद जारी किया है जिसके बाद कुछ इस निर्णय को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ फिर से विचार करने की सलाह दे रहे हैं।हालांकि भाजपा की ओर से इस पर कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।
भारतीय जनता पार्टी मंडल राजपुर के अध्यक्ष रमेश होता के नाम लिखे गए इस इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला देते हुए रवि भगत ने पार्टी को अलविदा कह दिया है अपने त्यागपत्र में रवि भगत ने लिखा है कि भाजपा ने एक छोटे से गांव के व्यक्ति को जो सम्मान और पहचान दी, उसके लिए वे पार्टी के प्रति सदैव आभारी रहेंगे, लेकिन निजी कारणों से मै प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहा हूं।
रवि भगत ने अपने इस्तीफे की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ जिला अध्यक्ष को भी प्रेषित की है।अब देखना होगा कि रवि भगत के इस्तीफे के कारणों का हल निकाला जाएगा या उनका इस्तीफा मंजूर होगा।




