बड़ा हादसा,चट्टान खिसकने से 7 मजदूरों की मौत
samna.inकर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में एक पत्थर की खदान में एक विशालकाय चट्टान ढह गई। इस हादसे में बिहार के रहने वाले 7 मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए हैं।
गुरुवार की सुबह काम के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह-सुबह उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में लगे हुए थे। वहां मौजूद एक मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान मजदूरों के ऊपर आ गिरी। सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और वहां स्टोन क्रशर साइट पर काम करते थे।



