छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी,मौसम विभाग ने जारी किया रेड,यलो,ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ में 24 से 48 घंटों के लिए रेड,यलो,ऑरेंज अलर्ट जारी
Samna.inChhattisgarh Weather Update मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटे तक भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड,ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
रायपुर समेत 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है, जहां लगातार तेज बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका जताई है।वहीं कई अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है
इन जिलों में यलो अलर्ट
इसके अलावा प्रदेश के सुकमा, बीजापुर और जशपुर जिलों में 24 घंटों में एक-दो स्थानों भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के रायपुर, बलरामपुर, सरगुजा और सुरजपुर जिले में एक-दो स्थानों पर 48 घंटों के लिए भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन प्रदेश के कई इलाकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
24 से 48 घंटों के लिए इन जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी से सीमांत बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है,वहीं 48 घंटों के लिए प्रदेश के कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, गौरेला पैड़ा-मरवाही और मुंगेली जिली में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी से सीमांत भरी वर्षा होने की संभावना है।प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
आगामी 24 व 48 घंटों ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश के कबीरधाम,खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और बिलासपुर संभाग के अन्य सभी जिले में 24 घंटों के लिए एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश के बिलासपुर, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, नारायणपुर, बीजापुर, कोरबा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया और कांकेर जिलों में एक-दो स्थानों भारी वर्षा होने की संभावना है।




