July 6, 2026

Raigarh लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे ग्राम सचिवों के स्थानांतरण की मांग

Screenshot_20260706_163812_Facebook.jpg
Share

samna.in.Raigarhरायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के कद्दावर आदिवासी नेता रवि भगत ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लैलूंगा को पत्र लिखकर लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे ग्राम सचिवों के स्थानांतर की मांग की है।

रवि भगत ने अपने आवेदन में लिखा है कि लैलूंगा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पिछले कई वर्षों से ग्राम सचिव एक ही जगह पर पदस्थ होने के कारण गांव के ग्रामीणों के काम को करने में मनमानी करते हैं, लापरवाही करते हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, और कई सचिव पुराने सरपंचों के इशारे में नए सरपंचों के काम को ठीक से नहीं कर के लगातार परेशान कर रहे हैं। एवं कई जगह लंबे समय से एक स्थान पर रहने से भ्रष्टाचार की भी खबर आती रहती है। आपसे निवेदन है कि विकास खंड के सभी सचिव को एक ग्राम पंचायत से दूसरे ग्राम पंचायत में स्थानांतरण करना अति आवश्यक है। जिससे गांव के ग्रामीणों का भला हो सके

आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त विषय पर तत्काल कार्यवाही करने की कृपा करें। अन्यथा मजबूरन हमें आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी