IAS Transfer आईएएस अधिकारियों का तबादला,दुर्गा प्रसाद अधिकारी रायगढ़ से राजनंदगांव पदस्थ
Samna.in.IAS Transfer Chhattisgarh छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को नई पोस्टिंग सौंपी है
रिमिजियुस एक्का, संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ- साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गजेन्द्र सिंह ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी धमतरी को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग पदस्थ किया गया है।
प्रतीक जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बस्तर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कोरबा पदस्थ किया गया है।
सुश्री सुरूचि सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजनांदगाव को आयुक्त, नगर पालिक निगम, भिलाई पदस्थ किया गया है।
जयंत नाहटा मुख्य कार्यपालन अधिकारी दंतेवाड़ा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी धमतरी पदस्थ किया गया है।
एम. भार्गव अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।
तन्मय खन्ना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व),कटघोरा,जिला-कोरबा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बस्तर पदस्थ किया गया है।
दुर्गा प्रसाद अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व),घरघोड़ा, जिला-रायगढ़ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजनांदगांव पदस्थ किया है।




