GOVT.ITI रायगढ़ में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश का अवसर,18 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Samna.in.Raigarhशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में सत्र 2026 के लिए विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर औद्योगिक प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगारपरक कौशल हासिल करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। संस्था में विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, मशीनिष्ट, वायरमेन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वेल्डर, फाउण्ड्रीमेन, वुड वर्क टेक्निशियन, सेक्रेटियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी), फिजियोथेरेपी टेक्निशियन, आरएसी, ड्राइवर कम मैकेनिक, कोपा तथा असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राई वॉल एंड फॉल सीलिंग सहित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश दिया जाएगा।






