August 17, 2026

LSTPP लारा रायगढ़ के CISF के प्रदीप कुमार देवता पुलिस पदक से सम्मानित किया

Share

Samna.in.Raigarh केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एलएसटीपीपी रायगढ़ के बल संख्या 884658423 सहायक उप निरीक्षक…

IMG-20260816-WA0396
Share

Samna.in.Raigarh केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एलएसटीपीपी रायगढ़ के बल संख्या 884658423 सहायक उप निरीक्षक कार्य  प्रदीप कुमार देवता को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

यह पदक राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण एवं प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया है। प्रदीप कुमार देवता रायगढ़ जिले के मिडमिडा गाँव के रहने वाले हैं जो 38 वर्ष पूर्व सन् 1988 में इस बल में शामिल हुए थे। बल सदस्य ने इसीएल शीतलपुर एवं बीआईओएम बचेली जैसी कठिन इकाईयों सहित दिल्ली,मुम्बई एवं बैग्लोर जैसे संवेदनशील हवाई अड्डो पर अपनी सेवायें दी हैं और वर्तमान में बल सदस्य एलएसटीपीपी रायगढ़ में अपनी सेवायें दे रहे हैं।