October 2, 2026

Raigarh-रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक को सौंपा गया ज्ञापन

IMG-20261002-WA0251
Share

Samna.in.Raigarhसाउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे श्रमिक यूनियन शाखा रायगढ़ ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR बिलासपुर के महाप्रबंधक(GM) तरुण प्रकाश के रायगढ़ आगमन पर उनका स्वागत करते हुए रेल कर्मचारियों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण के लिए ज्ञापन सौंपा

श्रमिक यूनियन रायगढ़ के शाखा सचिव अजीत कुमार नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख 5 मांगे रखी हैं,जिनमें

1 उपमण्डलीय चिकित्सालय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायगढ़ (जो ईब से बाराद्वार सेक्शन का प्रमुख चिकित्सालय है) में लगभग 5000 रेल कर्मचारियों और उनके परिवार स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की अपेक्षा रखते हैं। उसे सर्वसुविधा युक्त बनाया जाये, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए और जिंदल फोर्टिस अस्पताल से पूर्ण रूप से टाईअप किया जाए।

2 रनिंग कर्मचारियों को रायगढ़ से सारागांव सेक्शन में कार्य का Minimum 120 KM किया जाए.TLPL Sdg एवं अन्य Sdg का Millege (K.M.) निर्धारित किया जाए व OFF Leave से आने पर सुबह 6 बजे Call Book दिया जाए।

3. GDEC की परीक्षा को समय-समय पर कराया जाए

4. रायगढ़ रेल्वे कॉलोनी की नालियों, सड़कों, मकानों की मरम्मत एवं कॉलोनियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

5. इंगिनीरींग विभाग के कर्मचारियों को वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी के आदेश जारी करने के बाद भी Sr. DEN (codi) के द्वारा O.T. रेजिस्टर नहीं खोला गया, न ही सूचित किया गया। कृपया O.T. रेजिस्टर Sr. DEN (codi) महोदय को खोलने का आदेश प्रदान करें