Raigarh शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Samna.in.Raigarhअभियान संवेदना के तहत लैलूंगा पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपित विशाल भगत उम्र 24 वर्ष को शिकायत प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
मामले में21 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव के विशाल भगत को करीब दो वर्षों से जानती है।विशाल से गांव में छिपकर मुलाकात करती थी,उसने युवती से शादी कर पत्नी बनाकर साथ रखने का वचन दिया था।
युवती के अनुसार 1 जनवरी 2025 को आरोपित रात में उसके घर आया और दोनों के पति-पत्नी की तरह जीवन यापन करने की बात कहकर उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी का भरोसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने वर्तमान में आरोपित से गर्भवती होने की बात भी रिपोर्ट में बताई तथा आरोपित द्वारा अब शादी करने एवं पत्नी बनाकर रखने से इनकार करने पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
शिकायत पर तत्काल पुलिस टीम ने आरोपित के गांव में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया और थाना लाकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान आरोपित के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश- महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ित महिलाओं एवं युवतियों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
