October 12, 2026

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण,भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

IMG_20261012_182251

Oplus_131072

Share

Samna.in.Raigarh भूपदेवपुर पुलिस ने घर से लापता हुई 18 वर्षीय युवती को हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप से दस्तयाब कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

30 सितंबर 2026 को स्थानीय महिला ने थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 29 सितंबर की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई है। महिला ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। रात करीब 12:30 बजे बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने और सुबह पड़ोसियों व रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

       विवेचना के दौरान युवती की मां, परिवार के सदस्यों और सहेलियों से पूछताछ की गई। इस दौरान युवती की मित्रता ग्राम नंदेली, थाना कोतरारोड़ निवासी लाल कुमार विश्वकर्मा, पिता रामचरण विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष से होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और मुखबिर से प्राप्त सूचना पर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप से युवती को दस्तयाब किया।

           इसके बाद महिला अधिकारी के माध्यम से युवती का कथन दर्ज किया गया। युवती के कथन के आधार पर आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप सामने आने पर प्रकरण में बीएनएस की *धारा 69 जोड़ी गई*। युवती की सहमति से उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मामले में आरोपी लाल कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।