मुहूर्त के अनुसार व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य…आज आस्था के महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन…Watch Video…
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-उषा अर्घ्य के साथ आज 11 नवम्बर गुरुवार को चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। आज छठ पूजा के आखिरी दिन उगते हुए सूर्य देवता को जल चढ़ाया जाता है। तड़के सुबह से ही लोग घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। मुहूर्त के अनुसार सुबह व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पारण किया और 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना करके सूर्य से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की इस दौरान छठ घाटों पर व्रतियों के अलावा परिवार के सदस्यों की भीड़ उमड़ी रहीउषा अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने प्रसाद बांटकर घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपना व्रत खोला। मान्यता है कि विधि विधान से पूजा करने और अर्घ्य देने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इससे पहले को महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना के साथ अपने व्रत की शुरुआत की थी।






