May 14, 2026

सरिया में 75 लाख रु.के विकास कार्यों का भूमिपूजन…

IMG-20211117-WA0205.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:—
विधायक प्रकाश नायक ने सरिया नगर पंचायत के विभिन्न वॉर्डों में सड़क,नाली,व चबूतरा सहित 75 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।सरिया के वॉर्ड न.1,3,7,11,व 15 में ये सभी कार्य होंगें।भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक ने नगर पंचायत के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,एल्डरमैन,पार्षद,तथा सभी शहरवासियों को इसके लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।उन्होंने इस मौक़े पर कहा कि हमारे प्रदेश की भूपेश सरकार के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।कोरोना काल संकट के दौर में भी जिस तरह से निर्माण कार्य हो रहे हैं उसे लेकर हर वर्ग के लोगों में खुशी देखी जा सकती है।

इस कार्यक्रम को अध्यक्ष पूर्व नगर पंचायत सरिया शरद यादव,वर्तमान अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार,उपाध्यक्ष अरुण शराफ सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव पातर,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता नंदकिशोर विश्वाल ,अरुण शर्मा,विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू,पदमन प्रधान,राकेश डनसेना,राजू प्रधान,नरेंद्र डनसेना,पार्षद रूप डनसेना,सहित बड़ी संख्या में सरिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Letest Posts