June 20, 2025

“नवा छत्तीसगढ़” के लिए ज़रूरी.. महिलाओं का सशक्त होना ..महिला स्व सहायता समूह का कार्य छीनना..भूपेश सरकार का महिला विरोधी निर्णय… पुनर्विचार की ज़रूरत..विकास केड़िया

IMG-20211126-WA0277.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में रेडी टू ईट पोषण आहार का कार्य छत्तीसगढ़ की महिला स्व-सहायता समूहो से छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम एवं कृषि विकास निगम को दिए जाने को महिला विरोधी निर्णय बताते हुए पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास केड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विगत कई वर्षों से रेडी टू ईट बनाने और वितरण करने का काम छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूहों से जुड़ी प्रदेश की 20 हज़ार से भी अधिक महिलाएं काम कर रही है परंतु भूपेश सरकार द्वारा एकाएक इसे परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम एवं कृषि विकास निगम को सौंपा जा रहा है, जो कि राज्य की हज़ारों महिलाओं के साथ घोर अन्याय हैं और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने वाला निर्णय है जिसका प्रदेश भाजपा पुरजोर विरोध करेगी।

युवा भाजपा नेता केड़िया ने आगे यह भी कहा कि हम जिस प्रदेश में रहते है, वह देश का पहला राज्य है जिसे महतारी (मां) से सम्बोधित किया जाता है। उस प्रदेश की महिलाओं को सशक्त किए बिना ‘नवा छत्तीसगढ़’ नहीं गढ़ा जा सकता है भूपेश सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए और पूर्व की भांति रेडी टू ईट कार्य में महिला स्व सहायता समूहों की भागीदारी ही सुनिश्चित की जानी चाहिए।