बेटे की हत्या कर पिता ने शव को कुंए में डाला……शराब पीकर परिवारवालों को करता था परेशान…..
सामना न्यूज़:-लैलूंगा:- आज 26 नवंबर को थाना लैलूंगा में ग्राम सुकवास निवासी सोनभद्र नाग ने उसके छोटे भाई उमेश नाग 22 साल को उसके पिताजी जगमोहन नागवंशी 45 सालद्वारा धान कूटने वाले मूसर से मारकर हत्या के बाद शव को कुंए में फेंक देने की जानकारी दी। रिपोर्टकर्ता बताया कि छोटा भाई उमेश नाग जब भी शराब पीता तो घर देर रात आता था और पूरे परिवारवालों को परेशान करता था।बीते मंगलवार की रात उमेश घर नहीं आया था इसलिए परिवार वाले उसे खोज रहे थे।आज सुबह पिता ने बताया कि मंगलवार 23 नवंबर की रात करीब 11बजे उमेश शराब पीकर आया और गाली गलौच कर परेशान कर रहा था इसलिए आक्रोश में आकर धान कूटने वाला मूसर से उमेश की बाईं कनपटी में मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी।पिता ने डर से घर में किसी को नहीं बताया और लाश को कंधे में उठाकर खेत के पास ले जाकर एक साड़ी में बड़ा सा पत्थर उमेश के गला में बांध कर कुंएं में डाल दिया था।हत्या की बात सुनकर घरवाले गांववालों के साथ खेत के कुंएं में जाकर देखे तो उमेश का शव पानी के ऊपर आ गया था। थाना प्रभारी लैलूंगा हमराह स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे।मृतक के बड़े भाई की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव को कुंए से निकालकर शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया और आरोपी पिता जगमोहन नागवंशी से घटना में प्रयुक्त धान कूटने वाला टुटा हुआ मूसर जप्त कर आरोपी को थाना लाया गया है आरोपी पर हत्या एवं साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज किया गया है और कल रिमांड पर भेजा जाएगा।







