May 14, 2026

विश्व हिन्दू परिषद रायगढ़ का आह्वान…कवर्धा चलो – हिन्दू शौर्य जागरण–संकल्प महासभा …

IMG-20211204-WA0126.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:–विश्व हिंदू परिषद रायगढ़ द्वारा आज शनिवार की शाम पंचायती धर्मशाला में बैठक आहूत की गई जिसमें सभी हिन्दू बंधु भगनियों से 6 दिसंबर को कवर्धा चलो का आह्वाहन कर हिन्दू शौर्य जागरण /संकल्प महासभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की आग्रह किया गया। विश्व हिन्दू परिषद रायगढ़ जिला के जिला मंत्री मुंजाल चावड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि कवर्धा में विगत वर्षों में जिस प्रकार से हिन्दू समाज को अपमानित करने के लिए सुनियोजित ढंग से लगातार प्रयास किये जा रहे है, उसी षड़यंत्र के तहत 3 अक्टूबर 2021 को जिस प्रकार हिन्दू समाज के आस्था के केंद्र “परम पवित्र भगवा ध्वज” को विधर्मियों के द्वारा पैरों तले रौंदा गया और समस्त हिन्दू समाज के भावनाओं को कुचलने की कोशिश की गई जिसे हिन्दू समाज बर्दाश्त नही करेगा तथा शांति पूर्ण लोकतांत्रिक ढंग से हर प्रकार के अन्याय का प्रतिकार करता रहेगा, जब तक हिन्दू समाज को न्याय नही मिल जाता । हर जाति, मत, पंथ, दल के सनातन धर्मावलंबियों की ओर समस्त हिन्दू समाज परम पवित्र भगवा ध्वज के सम्मान के लिए शासन प्रशासन से मांग एवं समाज के संकल्प का विनम्र आग्रह इस महासभा के माध्यम से सार्वजनिक रूप से करेगा ताकि गूंगी, बहरी, अन्यायी सरकार होश में आकर खुले मन से अपनी कोई गलती को माने और हिन्दू समाज को न्याय देने में तनिक भी संकोच ना करे।

Letest Posts