March 22, 2026

सरिया:- शत्रुघन अग्रवाल द्वारा स्थापित राइस मिल का उद्घाटन..हर्षोल्लास के साथ…

IMG-20211218-WA0165.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-सरिया:-सरिया निवासी शत्रुघ्न अग्रवाल द्वारा स्थापित अधुनिकतम राइस मिल का उद्घाटन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।सर्वप्रथम पं.सन्यासचरण पाणिग्राही तथा उनके साथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए अग्रवाल परिवार के हाथों विधि विधान से पूजा अर्चना कराया गया।तदुपरांत शत्रुघन अग्रवाल के परिवार, रिश्तेदार एवं आगंतुक अतिथियों की विशेष मौजूदगी में तय मुहुर्त पर भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही के कर कमलों से बटन दबाकर उद्घाटन किया गया।

इस दौरान जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य सेवकराम पटेल,सरिया मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान, उपाध्यक्ष गजपति डनसेना,महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही,मंत्री शशी डनसेना,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री संतोष मराठा,उग्रसेन साहू,अग्नू राम पटेल समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।