June 19, 2025

बड़ी ख़बर:-बचपन का प्यार..गाने वाले सहदेव गिरदो हुए सड़क हादसे का शिकार…हालत गंभीर…

IMG_20211228_202617.jpg
Share

सामना न्यूज़:-जगदलपुर:-बचपन का प्यार’ गाने से पॉपुलर हुए सहदेव सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा मंगलवार देर शाम करीब 5 बजे हुआ। सहदेव दोस्तों के साथ बाइक से जा रहे थे,तभी अचानक सड़क पर गिट्टी और रेत से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी। आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सिर पर 8 टांके लगाए और इलाज शुरू किया। इसके बाद उसे जगदलपुर के लिए रेफर कर दिया है। सहदेव के दोस्त को मामूली चोट आई है।