May 14, 2026

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की तेज़ रफ़्तार..40 बच्चे हुए संक्रमित स्कूली बच्चे ज्यादा…

IMG-20210721-WA0213.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है जिसमें से सबसे अधिक मामले रायगढ़ ज़िले में है कल 2 जनवरी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक रायगढ़ ज़िले में पॉज़िटिव केस 37 मिलाकर कुल एक्टिव केसों की संख्या 257 पर पहुँच चुकी है जो कि चिंता का विषय है।छत्तीसगढ़ में कल रविवार को 290 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।जिसके बाद अब राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 1273 हो इधर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक स्कूल, कॉलेजों को बंद नहीं किया है।

 छत्तीसगढ़ में 40 बच्चे हुए संक्रमित:–छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों के भीतर ही 40 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए बहुत से अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है और सरकार से ऑनलाइन क्लास शुरू करने की अपील की है।हालांकि, कई पैरेंट्स अभी भी अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं।

रायगढ़ समेत कई स्कूलों में मिले कोरोना केस:–
पिछले सप्ताह रायगढ़ स्थित नवोदय विद्यालय में 35 से अधिक बच्चे और स्टाफ कोरोना की चपेट में आ गए थे। संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद स्कूल को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। दूसरे स्कूलों में भी कोरोना के कई केस सामने आ चुके हैं।

राजधानी में पांच बच्चे मिले संक्रमित:-
कोरोना संक्रमण की वजह से छोटे बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। रविवार को रायपुर में 5 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनकी उम्र 6 से 15 वर्ष के बीच है। कोरोना के दैनिक मामलों में बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी आ रही है।

Letest Posts