जनता का अपमान नही सहेगी भारतीय जनता पार्टी..कुर्सी के घमंड में चूर मंत्री ज़्यादा दिन के मेहमान नहीं:–ओमकार तिवारी

सामना न्यूज़:-रायगढ:-भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता ओमकार तिवारी ने प्रदेश नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस की सरकार को केवल 3 वर्ष पूर्ण हुए और उनके कार्यो ने दिखा दिया कि कांग्रेस पार्टी सरकार चलाने योग्य नही है वादक़िलाफी के साथ साथ जनताओं को मारना पीटना गाली देना यही कांग्रेस पार्टी का चरित्र रहा है प्रदेश के मंत्री सत्ता के नशे में चूर है अगर ग्रामीण कुछ मांग करते है तो उसे पूरा करने की जिम्मेदारी भी उन्ही की है ऐसे में पानी की मांग करने से झापड़ मार कर गाली गलौच करना ये बेहद अशोभनीय है।छत्तीसगढ़ की जनता सब देख रही है,परख रही है यदि ऐसा ही रवैय्या रहा तो छत्तीसगढ़ की जनता मांग करने से डरेगी घबरायगी।
आगे जारी विज्ञप्ति में ओमकार तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही जनता की हर मांग को पूरा किया है इसलिए प्रदेश की जनता ने 15 साल सेवा करने का मौका दिया,फिर जनता ने हमे विपक्ष में रहने का आदेश दिया परिवर्तन जरूरी भी है और कांग्रेस को पता भी लगना चाहिए कि सरकार चलाना प्रदेश को चलाना आसान नही होता आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की देवतुल्य जनता अपने मत अधिकार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबो की सरकार,असहाय लोगो की सरकार,किसानों की सरकार,बुजुर्गों की सरकार कहलायेगी।
