May 14, 2026

केंद्र सरकार ने अमर जवान ज्योति हटाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में किया शिफ्ट ..तो..सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति निर्माण की घोषणा की…

images-6.jpeg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-छत्तीसगढ़:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों के सम्मान में प्रदेश की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का निर्माण कराने की घोषणा सीएम भूपेश बघेल ने की है जिसका भूमि पूजन 3 फरवरी को राहुल गांधी करेंगे।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जिन सपूतों ने देश के लिए प्राण न्योछावर किए, हम उनकी शहादत का सम्मान छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति के माध्यम से करेंगे।
अमर जवान ज्योति में शहीदों की नामावली सूची की दीवार, मेमोरियल टावर, वीवीआइपी मंच भी तैयार किया जाएगा।शहीदों की नामावली सूची की दीवार का निर्माण ब्राउन मार्बल और शहीदों के नाम उसी मार्बल में खुदाई कराकर लिखे जाएंगे। यह दीवार लगभग 25 फीट ऊंची और लगभग 100 फीट लंबी होगी. दीवार की मोटाई 3 फीट होगी
बलिदानियों का सम्मान करना जानते हैं:-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस बलिदानियों की पार्टी रही है इसलिए बलिदान का सम्मान करना जानती है। इतिहास गवाह है कि जो भी समाज अपने शहीदों का सम्मान नहीं करता, उनकी कुर्बानियों को संजोकर नहीं रखता, उनकी निशानियों का अपमान करता है, वो समाज मिट जाता है।

‘1972 से लगातार जल रही थी ज्योति:-मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सन 1972 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शहीदों के सम्मान में नई दिल्ली में अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित की थी, जो 1972 से लगातार जलती आ रही थी, लेकिन केंद्र सरकार ने अमर जवान ज्योति को इंडिया गेट से हटाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शिफ्ट कर दिया है।

Letest Posts