June 22, 2025

कॉंग्रेस की वादाखिलाफी पर-सीएम का पुतला दहन…जवाब दे काँग्रेस सरकार–सूरज शर्मा.. Watch Video..

IMG-20220203-WA0216.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से प्रदेश में सियासत तेज़ हो गई है और भाजपा लगातार हमलावर दिखाई दे रही है।आज राजधानी में राहुल गांधी के काफिले को 2500 बेरोजगारी भत्ता ना देने के विरोध में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू एवं साथियों द्वारा काला झंडा दिखाया गया इसलिए पुलिस बल ने उन्हें सेंट्रल जेल में डाल दिया।जिसकी चिंगारी भाजयुमो रायगढ़ तक पहुंची और विरोध स्वरूप रायगढ़ भाजयुमो ने आज शाम जिला महामंत्री की अगुवाई में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक पर भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

ज़िला महामंत्री सूरज शर्मा:- वादाखिलाफी पर  जवाब मांगते हुए सूरज शर्मा ने कहा कि:- कांग्रेस की ओर से प्रदेश से जो वादे किए गए थे वो पूरे क्यों नहीं किए गए? बेरोजगारी,शराबबंदी जैसे 36 वादों में से 10 वादे भी पूरे नहीं हुए इसके साथ ही किसानों से की गई वादाखिलाफी पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए था आज जो नहीं दिया गया।

ये रहे शामिल:-जिला कार्यसमिति सदस्य अभय गुप्ता जिला कार्यालय प्रभारी अभय अग्रवाल,नगर भाजयुमों महामंत्री सतनाम पोथेवाल नगर उपाध्यक्ष आकाश शर्मा नगर मंत्री हेम साहू निशांत सिंह तरणजीत भाटिया युवा नेता आशीष शर्मा अंकित श्रीवास अनीस सिंह राहुल सिंह नवीन सिंह राहुल ठाकुर दीपक श्रीवास महेंद्र सराफ राज साहू एवं साथी उपस्थित थे।

सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन करते भाजयुमो कार्यकर्ता