भाजपा का सातवें दिन माइक्रो डोनेशन अभियान…डॉक्टरों ने किया सहयोग…

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-शहर में इन दिनों भाजपा द्वारा माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नमो ऐप के माध्यम से शहर के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से छोटी-छोटी राशि संग्रहित की जा रही है जिससे भारत एवं भाजपा को मजबूत बनाया जा सके। आज सोमवार इस अभियान के सातवें दिन भाजपा नेता विकास केड़िया की अगुवाई में रायगढ़ शहर के तमाम प्रतिष्ठित व नामी डॉक्टरों से मुलाकात कर उन्हें भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से अवगत कराया गया साथ ही उनसे माइक्रो डोनेशन के रूप में सहयोग राशि भी प्राप्त की गई।

इन डॉंक्टरों ने दी सहयोग राशि:– डॉ.प्रकाश मिश्रा, डॉ.रूपेंद्र पटेल,डॉ मनोज गोयल,डॉ रश्मी गोयल,डॉ राजकृष्ण शर्मा, डॉ.वाय के शिन्दे,डॉ. सलभ अग्रवाल,डॉअजय गुप्ता,डॉ प्रशान्त अग्रवाल, संजीवनी हॉस्पिटल संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं डॉ.कुमारी मालती से माइक्रो डोनेशन के रूप में सहयोग राशि प्राप्त की गई।

ये भाजपा नेता रहे शामिल:-आज के इस कार्यक्रम में रायगढ़ दक्षिण महामंत्री मुक्ति नाथ बबुआ,भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अंकुर गोरख,भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष आकाश शर्मा,एवं ऐश्वर्या देव सिंह मौजूद रहे।
