नगर निगम की सामान्य सभा:–जिंदल का कर निर्धारण पूर्व निर्धारित ज़ोन-5 की कैटेगरी में ही..शहीद विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा मिनी स्टेडियम में होगी स्थापित..कुल दस में से पांच एजेंडों पर बनी सहमति…
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-शुक्रवार को आठ माह बाद रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन हुआ।इस बैठक का जनप्रतिनिधियों को लंबे समय से इंतजार था क्योंकि पिछले लंबे समय से बैठक न होने के कारण कई मुद्दों पर निर्णय नहीं हो पा रहा था सामान्य सभा की बैठक में दुकानों के नामांतरण, निगम का राजस्व बढ़ाने और जिंदल के कर निर्धारण सहित अलग-अलग दस प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
बैठक की शुरुआत हंगामेदार:-बैठक की शुरवात में नेता प्रतिपक्ष के बैठने की व्यवस्था महापौर के साथ रखने को लेकर भजपा पार्षद सीनू राव ने जमकर हंगामा किया लेकिन सभापति जयंत ठेठवार ने यह कहते हुए कि नेता प्रतिपक्ष से उनकी बैठक व्यवस्था को लेकर पहले ही जानकारी दे दी गई थी जिस पर उन्होंने सहमति जताई थी यह कहकर शांत करा दिया।
कुल दस एजेंडों पर हुई चर्चा:- बैठक के प्रस्ताव में कुल दस एजेंडों को शामिल किया गया था जिनमें से चार दुकानों के नामांतरण के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई जिसे अगली बैठक के लिए पारित किया गया इसके अलावा नए ऑडिटोरियम को किराए पर देने संबंधी प्रस्ताव के अलावा आवासीय परिसरों, औद्योगिक-संस्थागत भवनों में अमृत मिशन के मीटर लगाने,मड़ई महोत्सव के लिए अनुदान राशि, शहीद नंदकुमार पटेल व शहीद विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा मिनी स्टेडियम में स्थापित करने जैसे कुल दस एजेंडों पर चर्चा हुई जिनमें से पांच एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
जिंदल कर-निर्धारण व ज़ोन वर्गीकरण:- आज नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय जिंदल के कर निर्धारण को लेकर था जिसे लेकर शुरुवात से ही हंगामे के आसार नज़र आ रहे थे लेकिन परिषद में एक स्वर में सारे पार्षदों ने मिलकर 2013 में पारित निर्णय के आधार पे ही जोन क्रमांक 5 में ही रखने का निर्णय लिया इसलिए अपेक्षाओं के अनुकूल पूर्व में निर्धारित ज़ोन-5 की कैटेगरी में ही जेएसपीएल कम्पनी को यथावत रखा गया।
शहीद की प्रतिमा होगी स्थापित:– लंबे समय से शहीद विप्लव त्रिपाठी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जा रही थी।आज बैठक में इस प्रस्ताव पर मिनीस्टेडियम में शहीद विप्लव की प्रतिमा स्थापित करने पर सहमति बनी।
भाजपा द्वारा किया गया सम्मान:- भाजपा नेता विकास केड़िया द्वारा महापौर श्रीमती जानकी काटजू को ज्ञापन सौंपते हुए माँग की गई थी कि रायगढ़ हित को विशेष ध्यान में रखते हुए ही जेएसपीएल कम्पनी के जोन-वर्गीकरण व कर-निर्धारण के मामले पर जन-अपेक्षाओं के अनुरूप ही निर्णय लिया जाए।बैठक में जिंदल के कर निर्धारण के लिए गए निर्णय के लिए भाजपा नेता विकास केड़िया की अगुवाई में कांग्रेस व भाजपा के सभी पार्षदों व एल्डरमैन का स्वागत फूल मालाओं से किया गया।

सामान्य सभा में कुल चालीस प्रश्न:-सामान्य सभा में कुल 40 प्रश्नों को शामिल किया गया था। निगम क्षेत्र अंतर्गत अवैध निर्माण के संबंध में पार्षदों ने सवाल उठाए जिसके जवाब में महापौर ने कहा कि उन्हें निगम द्वारा नोटिस भेजा गया है यदि 15 दिनों के अंदर इसका जवाबसंतोष जनक प्राप्त नहीं हुआ तो बेदख़ली की कार्रवाई की जाएगी। वार्ड क्र.47 विजयपुर के पार्षद पदुमलाल परजा ने कॉलोनाइजर विकास अग्रवाल पर नाली निर्माण दौरान अमृत मिशन की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त करने का मुद्दा उठाते हुए कॉलोनाइजर पर सख़्त कार्रवाई करने की मांग रखी।इसके अलावा कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने रहे।

