June 23, 2025

बाबा श्याम के जयकारे से गूंज उठा रायगढ़….फाल्गुन महोत्सव का शानदार द्वितीय वर्ष….निकली ऐतिहासिक निशान यात्रा…

IMG-20220308-WA0462.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- फाल्गुन माह में आज नगर में एक दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन उत्सव का आयोजन किया गया था।सुबह हजारो की श्याम में भक्त हाथों में श्याम निशान लिए एक विशाल रैली के रूप के गाँधी गंज से निकले।ढोल,धमाल,बैंड पार्टी,घंटा और घोड़ो के साथ शाही अंदाज में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई।भक्त नाचते गाते गुलाल खेलते नज़र आये। कोरोना काल के बाद यह नगर में पहला बड़ा आयोजन था इस लिए शहरवासी काफी उत्साहित थे।बाबा श्याम के लिए विशेष बग्गी बुलाई गयी थी।जिसे फूलों से सजाया गया था।चार घोड़े उस बग्गी को खींच रहे हे।
निशान यात्रा गाँधी गंज से प्रारंभ होकर एम.जी.रोड, रामनिवास टाकीज चौक, गौरी शंकर मंदिर रोड, लाल बिल्डिंग,गांजा चौक, हटरी चौक, गद्दी चौक से सुभाष चौक होती हुई संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्याम मंदिर पहुँची।जगह-जगह जलपान और पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत सत्कार किया गय।खाटू मंदिर की तर्ज पर बेरिकेट बनाये गए थे।जिससे की श्रद्धालु आसानी से अपने-अपने निशान बाबा को अर्पण कर सके।

पुलिस और निगम प्रशासन को साधुवाद:–निशान यात्रा में पुलिस का भरपूर सहयोग मिला यात्रा के दौरान पुलिस की पेट्रोलिग गाड़ी साथ साथ चल रही थी।जिससे कही भी यात्रा बाधित नही हुई और सुचारू रुप से चलती रही।पुलिस प्रशासन के साथ ही निगम का भी सहयोग रहा यात्रा मार्ग की सफाई बहुत ही अच्छी थी।श्रद्धालुओ के धूप में पाव न जले इसके लिए निगम ने मार्ग में पानी का छिड़काव कराया था जिससे भक्तों को काफी राहत मिली।आयोजको ने निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन को साधुवाद दिया।