नेता प्रतिपक्ष पहले अपने वार्ड में ध्यानाकर्षित करें…सुर्खियों में बने रहने काँग्रेस जनों पर लगाती हैं आरोप–रिंकी पांडये
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रिंकी पांडे ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि:- नेता प्रतिपक्ष पार्षद महोदया जी आए दिन सुर्खियों में बने रहने के लिए कांग्रेस जनों पर आरोप लगाते रहती हैं वे कांग्रेस के पार्षद जनों का जितना ध्यान देती है उसका एक परसेंट भी अगर अपने भाजपा पार्षदों पर ध्यान दें तो अच्छा होगा पहले अपने वार्ड पर ध्यान आकर्षित करें बाद में दूसरों पर उंगली उठाए आए दिन वार्ड से कंप्लेन आती है निगम महापौर किस प्रकार से विकास कार्य कर रही है शायद नेता प्रतिपक्ष से देखा नहीं जा रहा है तभी इस प्रकार की विज्ञप्ति विज्ञप्ति खेलती है रहती हैं और जहां तक गुटबाजी की बात है तो वह जानती हैं कि उनके भाजपा अध्यक्ष को अभी कुछ ही दिन पहले ही भाजपा पदाधिकारी द्वारा गुटबाजी की बात कही गई है जो सोशल मीडिया में सभी ने देखा है इसलिए पहले आप अपने भाजपा के गुटों को संभाल के बाद में कांग्रेस पर ध्यान दीजिएगा कांग्रेस सरकार के रायगढ़ में आने से रायगढ़ का विकास शुरू हुआ है रायगढ़ विकास में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक जी के साथ श्रीमती जानकी काजू का महत्व महत्वपूर्ण योगदान है आप के कार्यकाल में यदि विकास कार्य अच्छे हुए होते तो आज आप विपक्ष में नहीं बैठे होते तनिक ध्यान दीजिए जनता सब जानती है
सुर्खियों में बने रहने का शौक रखने वाली नेता प्रतिपक्ष पहले यह बताएं कि कुर्सी में बैठने के बाद उनके खुद के कार्यों की उपलब्धि शहर विकास या पार्टी के प्रति क्या रही जहां बात हमारी पार्टी में दो महिला सदस्यों के बीच पूर्व में हुए विवाद की है तो पूछना चाहूंगी क्या आप की पार्टी में कभी विवाद नहीं हुआ क्या आपके घर के बर्तन आपस में नहीं टकराए आपके पार्टी के कुछ सदस्यों द्वारा पार्टी छोड़कर अन्य पार्टी ज्वाइन करने की चर्चा है इसका मतलब कि आप उनका नेतृत्व भी नहीं कर पा रही है
आपका काम आंदोलनों के सामने बैठ कर सुर्खियां बटोरने का है महिलाओं की हितैषी बनने वाली भाजपा पार्षद क्या आप वाकई में महिलाओं की हितैषी है?



