June 23, 2025

भाजपा का जेल भरो आंदोलन….भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ की जमकर नारेबाज़ी… आशीष ताम्रकार अप्रत्यक्ष रूप से हुए शामिल…पुलिस की व्यवस्था रही दुरुस्त..

IMG-20220516-WA0487.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-छत्तीसगढ़ गृह विभाग की ओर से रैलियों,धरना प्रदर्शन को लेकर जारी किए गए आदेश,प्रधानमंत्री आवास का पैसा रोके जाने व भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा ने युद्ध स्तर पर मोर्चा खोलते हुए आज प्रदेश स्तर पर जेल भरो आंदोलन का शंखनाद किया । इस प्रदर्शन में रायगढ़ भाजपा द्वारा आज भाजपा कार्यालय से सांसद गोमती साय व ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में वृहद रैली निकाली गई जिसमें राज्य शासन द्वारा जारी आदेश की खिलाफत करते हुए अपनी गिरफ्तारी देने बड़ी संख्या में भाजपा नेता,कार्यकर्ता कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंचे। जहां भाजपा नेता ओपी चौधरी ने भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार ने अघोषित आपातकाल लगाकर धरना प्रदर्शन के अधिकार से वंचित करने का कार्य किया है यह उनका कुशासन है जिसका हम विरोध करते हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त दिखी जहां कलेक्ट्रेड के सामने कार्यकर्ताओं को रोकने बेरिकेड्स लगाए गए थे लेकिन युवा बेरिकेड्स तोड़कर अंदर जा पहुंचे जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफ़ी झूमा झटकी भी हुई लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से सारी व्यवस्था को संभाला।इस आंदोलन में कुल 359 कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

आशीष ताम्रकार अप्रत्यक्ष रूप से हुए शामिल:-इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष ताम्रकार जिन्हें हाल ही में पद से निष्कासित करने का फरमान प्रदेश संगठन द्वारा जारी किया गया है वे भी इस आंदोलन में अप्रत्यक्ष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नज़र आए।इस दौरान उन्होंने इस आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए शर्बत की व्यवस्था की हुई थी जिसे साफ़तौर पर इस प्रदर्शन में अपनी सहभागिता दर्शाना माना जा सकता है।

सांसद गोमती साय ने कहा:- कि सरकार का यह आदेश प्रदेश को आपातकाल की स्थिति में ला खड़ा कर दिया है जो लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है।जिसके विरोध में भाजपा अपना आंदोलन लगातार जारी रखेगी। जिस तरह से कांग्रेस की सरकार ने काला कानून लागू किया है जनता अपने हक की लडाई नहीं लड़ सकती। धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम भी नहीं कर सकती। कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसलिए हमने आज प्रदेश भर में आंदोलन किया है।