June 24, 2025

उमेश पटेल, प्रकाश नायक सहित 90 विधायकों को ‘आप’ ने सौंपा ज्ञापन पर्यावरण दिवस पर हसदेव बचाने 10 बिंदुओं पर मांगा गया जवाब…

IMG-20220606-WA0360.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई के विरोध में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सभी 90 विधायकों को पौधे भेंट कर 10 बिंदुओं पर उनसे सवाल पूछा गया। रायगढ़ जिले में भी प्रभारी सिरिल धृतलहरे, रायगढ़ जिलाध्यक्ष भरत दुबे विधानसभा अध्यक्ष गोपाल बापोडिया और सारंगढ़ जिलाध्यक्ष अजय कुर्रे के नेतृत्व में सभी 6 विधानसभाओं में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उमेश पटेल, प्रकाश नायक, लालजीत राठिया, उतरी जांगड़े, चन्द्रदेव राय और चक्रधर सिदार के निवास में जाकर आप पदाधिकारियों ने पर्यावरण दिवस और वृक्षों के सरंक्षण के सम्बंध। में जवाब मांगें।

हसदेव अरण्य को बचाने वहाँ के प्रभावित ग्रामीण घाटबर्रा और हरिहरपुर में आंदोलनरत हैं। बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीण पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे हैं और आंदोलन पर बैठे हुए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह-संगठन मंत्री सिरिल धृतलहरे ने बताया कि जब ग्रामीण साल 2019 से खदान खोलने का विरोध कर रहे हैं, तो सरकार ने खनन की इजाजत क्यों और किसको फायदा पहुँचाने दी है? काटे जा रहे इसी जंगल पर आदिवासी ग्रामीणों की आजीविका निर्भर है और इससे प्रकृति को बड़ा नुकसान होगा। जंगल में रहने वाले लाखों जानवरों का जीवन समाप्त हो जायेगा, लेकिन इसके बाद भी राज्य सरकार ने ग्रामीणों के हितों को नहीं माना है। राज्य सरकार बड़े उद्योगपति को निजी फायदा पहुँचाने के लिए ही हसदेव अरण्य में खनन करवा रही है। ‘आप’ पार्टी की टीम लगातार आंदोलनरत आदिवासियों को समर्थन देने बार-बार पहुंच रही है। जहाँ आदिवासियों में खनन और पेड़ कटाई के विरुद्ध में बहुत गुस्सा है, वहीं भूपेश सरकार सिर्फ अडानी को फायदा पहुँचाने सारी कवायद कर रही है, क्योंकि उन्हें अडानी की दलाली जो करनी है। अगले चुनावों में प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की विदाई निश्चित ही करेगी।

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक से मिलने गए पदाधिकारियों में प्रभारी सिरिल धृतलहरे, जिलाध्यक्ष भरत दुबे, जिला संगठन मंत्री योगेन्द्र कुलदीप, जिला सचिव राजीव गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष गोपाल बापोड़ीया, विधानसभा उपाध्यक्ष भोजराम चौहान, धरमजयगढ़ स्टेट ऑब्जर्वर आलोक स्वर्णकार, मनीषा प्रधान, किशन महंत, शिवचरण काटजू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। जबकि खरसिया में विधानसभा संगठन मंत्री सम्पत चौहान और विधानसभा सचिव देवेन्द्र लहरी के नेतृत्व में उमेश पटेल, सारंगढ में जिलाध्यक्ष अजय कुर्रे और विधानसभा अध्यक्ष देव भारद्वाज के नेतृत्व में उतरी जांगड़े, लैलूंगा में विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र नंदग्वाल और विधानसभा संगठन मंत्री गंगाधर सिदार के नेतृत्व में चक्रधर सिदार, धरमजयगढ़ में स्टेट ऑब्जर्वर आलोक स्वर्णकार और विधानसभा उपाध्यक्ष चंद्रभान भारद्वाज के नेतृत्व में लालजीत राठिया, बिलाईगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष सुरेश साहू, विधानसभा संगठन मंत्री उद्धव अजय और विधानसभा सचिव टेकराम साहू के नेतृत्व में चन्द्रदेव राय को ज्ञापन सौंपा गया।